मलाेट में भाजपा ने चलाई सदस्यता मुहिम
मिस काॅल करके लोग बने भाजपा के सदस्य, वार्डों में जारी है अभियान
भारतीयजनता पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करते हुए भाजपा सिटी मंडल के उपाध्यक्ष मनीश शर्मा और भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष गगन कक्कड़ द्वारा रविवार वार्ड नंबर 22 में कैंप लगाया गया।
कैंप में पार्टी वर्करों द्वारा लोगों को बुलाकर भाजपा के टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करने का आहवान किया साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की बेहतर नीतियां देख हर कोई पार्टी से जुड़ने के लिए उतावला हो रहा है।
कक्कड़ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के बेहतर कार्य और महंगाई कम होने से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर तरूण चोपड़ा, भोलू भी मौजूद थे।
मलोट की मंडी हरजी राम के वार्ड नंबर-17 में लोगों ने भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देकर सदस्या ग्रहण की।
वार्ड 22 में भाजपा सदस्यता अभियान चलाते वर्कर।
मलोट। भाजपाको मजबूती देने के लिए ही देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी के तहत ही शहर के मंडी हरती राम के वार्ड नंबर-17 में नगर काउंसिल के आॅफिस के पास ही भाजपा नए सदस्य बनाने के लिए अमर चंद कमरा पूर्व पार्षद अन्य ने लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान राकेश, डॉ. जगदीश शर्मा वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी, रविंदर गुप्ता जिला वाइस प्रधान, सतीश मोंगा आदि ने विशेष तौर पर पहुंचकर जायजा लिया। जिला प्रधान राकेश धींगरा ने कहा की आज लोग पार्टी की नीतियों से खुश होकर ही पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। इस दौरान लोगों ने आपने मोबाइल से पार्टी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल की तो बाद में पार्टी की और से मिस कॉल करने वाले को फोन आता है कुछ जानकारी लेने के बाद नए सदस्य बन जाते हैं। (मलूजा)