पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छावनी बस स्टैंड बचाने के लिए कोर्ट में डाली जाएगी पीआईएल

छावनी बस स्टैंड बचाने के लिए कोर्ट में डाली जाएगी पीआईएल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनीके लोगों को पेश रही समस्याओं से मुक्ति दिलवाने के लिए विभिन्न संगठनों की सांझी बैठक रामबाग योगा ग्राउंड में हुई।

समाजसेवक हरीश गोयल अभिषेक अरोड़ा द्वारा बुलाई गई इस बैठक में दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें कैंट की समस्याओं को लेकर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। बातचीत में सीवरेज, अशुद्ध पेयजल सप्लाई, कैंटोनमेंट बोर्ड के काले कानून, ट्रैफिक, पार्किंग सुविधा ना होना, आवारा पशुओं का घूमना इत्यादि समस्याएं सामने आई हैं।

सभी समस्याअों को देखते हुए लोगों ने हाई पॉवर एनजीओ कमेटी फिरोजपुर कैंट का गठन किया है। जिसका मकसद कैंट बाशिंदों को असुविधाओं से राहत दिलवाना होगा। अभिषेक ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या छावनी बस स्टैंड को सिटी में स्थानांतरण करने की है। उन्होंने बताया कि छावनी का बस स्टैंड काफी पुराना है और मेन रोड पर स्थापित होने के अलावा रेलवे स्टेशन के भी बिल्कुल करीब है। इस बस अड्‌डे को सिटी में ले जाना गलत है। सभी ने विचार किया कि बस अड्डे को बचाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा और वहां पर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन डाली जाएगी। इस अवसर पर खालसा गुरुद्वारा के प्रधान सतिन्द्रजीत सिंह, मोहन जैन, एचके गुप्ता, राकेश अग्रवाल बबली, नरेश गोयल, दीवान चंद सुखीजा, आईडी अग्रवाल, चानन आदि उपस्थित थे।