- Hindi News
- युवक के हत्या की आशंका में दो युवकों पर पर्चा दर्ज
युवक के हत्या की आशंका में दो युवकों पर पर्चा दर्ज
फिरोजपुर | तीनदिन से लापता गांव आलेवाला के युवक की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने उसके पिता के बयानों के आधार पर गांव के ही दो लोगाें पर केस दर्ज किया है। थाना मल्लांवाला प्रभारी जगदेव सिंह ने बताया कि बलकार सिंह ने शिकायत देकर बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा मेजर सिंह 7 फरवरी सायं 8:30 बजे घर से गया था जिसके पश्चात वह वापस नहीं लौटा। थाना प्रभारी अनुसार बलकार सिंह ने आशंका जताई है कि उन्हीं के गांव के रहने वाले गड़गज सिंह उर्फ हीरा और दलविन्द्र सिंह उर्फ सोनू ने उनके बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता के आरोप है कि गड़गज सिंह उनके बेटे मेजर सिंह के अपनी प|ी के साथ संबंध होने का शक करता था और इसी शक की वजह से उसने उसके बेटे को मारा है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस कर जांच शुरू कर दी है जबकि दोनों अंकित आरोपी फरार हैं।