पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन ने भूख हड़ताल के बाद एडीसी को सौंपा ज्ञापन

यूनियन ने भूख हड़ताल के बाद एडीसी को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबगवर्नमेंट ड्राइवर एवं टेक्निकल इम्प्लाइज यूनियन द्वारा 6 जिलों के प्रधानों के नेतृत्व में राज्य सरकार के नोटीफिकेशन के विरोध में रोष प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की गई।

सभी ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और एडीसी अमित कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। धरने की अध्यक्षता गरजिन्द्र सिंह भंगू, जरनैल सिंह, प्रीतम सिंह, लखविन्द्र सिंह, हीरा लाल द्वारा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार खर्चें कम करने की आड़ में प्राइवेट गाडिय़ां लेने के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है।

उसका नुकसान सरकारी ड्राईवरों पर पड़ेगा और ड्राइवर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना नोटीफिकेशन वापिस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने फैसला वापस ना लिया तो संघर्ष तेज करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कबड्डी कप अन्य प्रोग्रामों में ज्यादा खर्च ना करके पैसा बचा सकती है, लेकिन गाड़ियां प्राइवेट लेना पैसे बचाने का अच्छा साधन नहीं है।

भूख हड़ताल पर बैठे इम्पलाईज यूनियन के कार्यकर्ता।