- Hindi News
- भाजपा की पहली सूची जारी, विद्रोह के स्वर बुलंद
भाजपा की पहली सूची जारी, विद्रोह के स्वर बुलंद
भाजपा के 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित
राजेन्द्र मल्होत्रा | फिरोजपुर
भाजपाद्वारा बुधवार को 19 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करने के बाद पार्टी में विद्रोह के स्वर उठने लगे हैं। पूर्व विधायक एवं चीफ पार्लियामेंट्री सचिव सुखपाल सिंह नन्नू ने भाजपा जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा द्वारा जारी की गई सूची को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह उन कार्यकर्ताओं के साथ सरासर धोखा है जो बचपन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी को विश्वास में नहीं लिया गया, यहां तक कि जिन लोगाें को पार्टी द्वारा परिषद चुनाव लड़वाने के लिए तैयार किया गया था उन्हें भी ऐन मौके पर दरकिनार कर दिया गया। पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट वितरण के लिए एक कोर कमेटी बनाई गई थी, जिसमें उनके साथ मोहन लाल सेठी, कृष्ण नरूला, पुरुषोत्तम लाल खन्ना, नतिन्द्र मुखीजा और मनजीत सिंह राय को शामिल किया गया था। टिकट के लिए मिले आवेदन जांचने के पश्चात इस कोर कमेटी द्वारा जो प्रत्याशी रिकमेंड किए गए थे।
उनकी जीत की दावेदारी अनुसार बी सूची बनाकर भाजपा हाईकमान को फाइनल करने के लिए भेजा गया था। आज की सूची में उनका नामोनिशान ही नहीं है। टिकट वितरण मामले में पूरी तरह मेनूपुलेशन की गई है जो मुझे बर्दाश्त नहीं है।
चारवार्डों के टिकट को लेकर फंसा पेंच
भाजपाद्वारा घोषित की गई पहली सूची में वार्ड नंबर 2, 13, 16 और 22 से किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया गया। इन सभी वार्डों में टिकट वितरण को लेकर भाजपा के भीतर पेंच पूरी तरह फंस गया है।
वार्ड नंबर 2 से विनाेद कुमार धन्ना, सुदेश, किशोर, हनी खोखर, किरण रानी, हीरा लाल ने एप्लाई किया है। यहां पर विनोद कुमार धन्ना की प|ी अनीता रानी 2008 में पार्षद बनी थीं, जबकि किशोर भी पार्षद रह चुके हैं।
वार्ड नंबर 13 से भाजपा की स्थिति बेहद गंभीर बनती नजर रही है, यहां से परमिन्द्र सिंह पिंटू जो भाजपा के सीटिंग पार्षद थे। राज्य में जब पीपीपी का गठन हुआ तो पिंटू भाजपा को अलविदा कह पीपीपी में शामिल हो गए थे। लेकिन अब नगर काउंसिल चुनाव की तैयारी के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने इन्हें पार्टी शामिल करा ली। इसी वार्ड पर सबसे पुराने पार्षद डाॅ. सुरजीत सिंह की धर्मप|ी बलवीर कौर चुनाव लड़ना चाहती हैं।
इतना ही नहीं इसी वार्ड से पार्टी के कर्मठ वर्कर अनिल शर्मा और मोहिल ढल्ल भी टिकट के दावेदार हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि पार्टी ऐन मौके पर पीपीपी से छलांग मारकर भाजपा में आए परमिन्द्र सिंह पिंटू पर दांव लगाती है या नहीं, यहां भी पार्टी में विद्रोह के स्वर देखने को मिल रहे हैं। सबसे रोचक स्थिति वार्ड नंबर 16 में बन गई है। एक कहावत है कि जब इंसान की किस्मत साथ ना दे तो उसे ऊंट पर बैठे हुए भी कुत्ता काट लेता है, पिछले तीन साल से वार्ड नंबर 27 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भाजपा के जिला महासचिव सुरिन्द्र सिंह बग्गे के पिप्पल को पार्टी ने झटका दिया और इसी वार्ड से कांग्रेस के पार्षद अमरजीत सोनू को पार्टी ज्वाइन करवा उन्हें पहली सूची में टिकट जारी कर दी।
मजेदार पहलू यह है कि बग्गे के पिप्पल ने जनरल महिला रिजर्व वार्ड नंबर 16 से अपनी प|ी रवनीत कौर के लिए टिकट मांगी है लेकिन आज फिर पार्टी ने वार्ड नंबर 16 को होल्ड कर दिया। इसी वार्ड से एक अन्य महिला प्रत्याशी गुरमीत कौर ने टिकट के लिए एप्लाई किया है।
महिला वार्ड में घोषित कर दिया पुरुष काे टिकट
जिलाभाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए वार्डों का रिजर्वेशन शायद भूल गए। चुनाव आयोग ने नई वार्डबंदी अनुसार वार्ड नंबर 4 को महिला जनरल आरक्षित किया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची में इस वार्ड से पूर्व पार्षद रवि मेहता को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। रवि मेहता ने कहा कि उन्होंने वार्ड से अपनी प|ी विद्यावंती के नाम पर आवेदन दिया था और साथ में अपना ब्यौरा दिया था, पार्टी ने पता नहीं किस आधार पर सूची में उनकी प|ी की बजाय उनका नाम शामिल कर दिया।
नन्नू बोले-पुराने वर्करों की भावनाएं हुई आहत
नन्नूने कहा कि मैं यहां से तीन बार चुनाव लड़ चुका हूं, बड़ी हद हो गई कि कैंडीडेट फाइनल करते समय मुझे भी नहीं पूछा गया। उन्हाेंने कहा कि लोकतंत्र में हर इंसान पर उतार चढ़ाव का समय चलता रहता है लेकिन पार्टी की बेहतरी के लिए ऐसा करना उचित नहीं है। कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करने पर भी नन्नू ने कड़ा एतराज जताया है। पार्टी के इस कदम से पुराने वर्करों की भावनाएं आहत हुईं हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस तरह की मनमानी का विरोध करते हैं और इस तरह से मनमाना काम नहीं होने देंगे।
राजेश खुराना भी अड़े चुनाव लड़ने पर
उधरबचपन से खाकी निक्कर पहन समाज और पार्टी की सेवा करने वाले राजेश कुमार खुराना, जो इससे पहले दो वार पार्षद चुनाव हार चुके हैं, पूरी जद्दोजहद के साथ उन्हाेंने वार्ड नंबर 20 से अपने लिए और वार्ड नंबर 22 से अपनी प|ी साक्षी खुराना के लिए टिकट एप्लाई की। खुराना दंपत्ति ने अपने आपको प्रबल दावेदार मानते हुए पिछले कुछ माह से वार्ड के चप्पे-चप्पे पर बोर्ड लगाकर अपने आप को भाजपा का समर्थक घोषित किया था। लेकिन गठबंधन में टिकटों के बंटवारे के दौरान वार्ड 20 अकाली दल बादल के हिस्से गया। खुराना ने कहा कि वह पार्टी की टिकट नहीं लेंगे और दोनाें वार्डों में वह और उनकी प|ी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। नगर काउंसिल चुनाव के इतिहास में यह सबसे बड़ी और अहम बात है कि वार्ड नंबर 22 पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा का वार्ड है और अगर यहां से खुराना आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपनी ताल ठोकते हैं तो पार्टी की साख दांव पर लग सकती है, क्योंकि खुराना इस बात पर अडिग हैं कि पार्टी ने अगर टिकट ना दी तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि इसी वार्ड से टिकट एप्लाई करने वाले बाकी लोग पार्टी हाईकमान के आदेश के आगे झुक सकते हैं। इसी वार्ड से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नतिन्द्र मुखीजा, देस राज दिओड़ा और माल विभाग से हाल ही में सेवामुक्त हुए सुरिन्द्र बलासी ने भी एप्लाई किया हुआ है। अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 2, 13, 16 और 22 में उठने वाले विद्रोह को पार्टी हाईकमान कैसे कंट्रोल करती है।
नरेश कतोड़ को नहीं मिला टिकट
यहीस्थिति वार्ड नंबर 18 में देखने को मिल रही है जहां पर नरेश कंत्तोड़ महज 7 वोट से कांग्रेस के प्रेम सेठी को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। प्रेम सेठी आज तक इलेक्शन नहीं हारे। पार्टी ने नरेश कंत्तोड़ की टिकट काट सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पर दांव लगाया है। वहां भी भाजपा के विरुद्ध विद्रोह देखने को मिल रहा है।
दविंदर कपूर
राजेश कुमार
अमरजीत सोनू
ऊषा रानी
सुखविंदर सिंह
अशोक सचदेवा
दविंदर बजाज
मनीष धवन
रवि मेहता
अश्विनी ग्रोवर