बाइक सवारों ने झपटा महिला का पर्स
फिरोजपुर | नगरमें छीना झपटी की वारदातें लगातार जारी हैं। संदीप बजाज निवासी प्रीत नगर ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसकी प|ी अंबिका घरेलू काम से बाजार गई हुई थी कि अमृतलाल चौक के नजदीक दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 2500 रुपए, एटीएम कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस था। थाना सिटी के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों पर मामला दर्ज कर लिया है।