- Hindi News
- वार्ड नं 6 में रीना मोंगा ने लगवाईं सोलर लाइटें
वार्ड नं-6 में रीना मोंगा ने लगवाईं सोलर लाइटें
कैंटोनमेंटचुनावों में नवनिर्वाचित सदस्य रीना मोंगा ने वार्ड नंबर 6 में रोशनी फैलाने के लिए लाइटें लगवाने का काम शुरू करवाया है। माेंगा ने बताया कि विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने 15 सोलर लाइटें उन्हें सुपुर्द की हैं, ताकि वार्ड में लगाई जा सकें। नंबरदार त्रिलोक पायलट के नेतृत्व में जय मां नगर में लाइटें लगवाने का क्रम शुरू कर दिया गया है। यहां पर चार लाइटें लगाई जाएगी। रीना ने बताया कि वह जनता की सेवा के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी और चुनावों के दौरान किए वादों में खरा उतरने में पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यह लाइटें सूर्य किरणों से जलेगी और इससे बिजली के बिल की भी चिंता हटेगी।
वार्ड में लाईटे लगवाते हुए रीना मोंगा के पिता त्रिलोक पायलट