- Hindi News
- फाउंडेशन 15 स्टूडेंट्स को देगी स्कॉलरशिप
फाउंडेशन 15 स्टूडेंट्स को देगी स्कॉलरशिप
फिरोजपुर|अमेरिकन इंडियाफाउंडेशन द्वारा 2013-14 के दौरान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 142 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया। जिसमें फिरोजपुर के 15 विद्यार्थियों का चुनाव हुआ है। विद्यार्थियों की पहली किश्त छह हजार रुपए जनवरी 2013 में दी गई थी और तीसरे किश्त 12 हजार रुपए जिला शिक्षा अधिकारी जगसीर सिंह और डिप्टी डीईओ प्रदीप दियोड़ा द्वारा सम्बन्धित स्कूलों के अध्यापकों विद्यार्थियों के पैरेंट्स की मौजूदगी में दी गई। डीईओ ने एआईएफ के सदस्यों का धन्यवाद किया जो विद्यार्थियों को शिक्षा की तरफ उत्साहित करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और पढ़ाई करने पर जोर दे रहे है। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर संतोश सिंह, कोऑर्डीनेटर प्रमोद कुमार जोनल कोऑर्डीनेटर हरजिन्द्र सिंह मौजूद थे।
स्कॉलरशिप चैक भेंट करते हुए विद्यार्थी