- Hindi News
- अकाली भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलें कांग्रेसी : राजकुमार
अकाली-भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलें कांग्रेसी : राजकुमार
कांग्रेसएससी सेल के प्रांतीय चेयरमैन राजकुमार चंबेवाल ने बुधवार को फिरोजपुर में वर्करों को लामबंद किया।
अमरजीत घारू ने बताया कि प्रधान चमकोर सिंह ढींढसा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस भवन में वर्करों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी है और हर वर्कर को बनता सम्मान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल चुनाव सिर पर है और सभी वर्करों को एकजुट होकर सत्ताधारी अकाली-भाजपा के विरुद्ध खुलकर मोर्चा खोलना चाहिए।
चंबेवाल ने कहा कि राज्य के लोग सरकार की नीतियों से काफी तंग है और पंजाब में विकास नाम की कोई चीज देखने को नहीं मिलती। टूटी सड़कें, खराब सीवरेज, गंदा पानी हर तरफ अंधेरे का आलम है।
उन्होंने बताया कि प्रांत में दलित लोगों को कांग्रेस की नीतियां बताई जाएगी कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या काम किए और आगे क्या करना चाहती है।
नगर पालिका निगम चुनावों में जिन दलितों को टिकटें दी गई हैं सभी शान से जीतेंगे।
उन्होंंने कहा कि यह मेरा दावा है जो सही होगा। उनके साथ प्रांतीय को-चेयरमैन जंगबहादुर सिंह, राकेश कुमार रिंकू, सुखविन्द्र सुख, दलजीत सिंह, रविन्द्र सलूजा, अजय जोशी, मेजर सिंह, परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
मीटिंग में उपस्थित कांग्रेसी वर्कर।
वर्करों को लामबंद करते हुए राजकुमार।