- Hindi News
- पिंकी बोले सरकारी योजनाओं को पाने के लिए लोग खाते हैं धक्के
पिंकी बोले-सरकारी योजनाओं को पाने के लिए लोग खाते हैं धक्के
पंजाबसरकार राज्य में गरीब जनता के लिए अनेकों योजनाएं चलाने के दावे कर रही हैं, लेकिन इन दावाें की सच्चाई यही है कि लाभपात्रियों तक इनका लाभ ही नहीं पहुंच रहा। यह बात विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने रविवार को सीमावर्ती गांवों गट्टी राजोके एवं खुंदड़ गट्टी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के अवसर पर कही।
पिंकी ने कहा कि उनके द्वारा छह गांवों का दौरा किया गया है और लगभग प्रत्येक गांव में यही बात सुनने को मिली कि सरकार द्वारा चलाई जा रही शगुन योजना के जहां समय पर पैसे नहीं मिल रहे वहीं पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। कुछ यही हाल गरीब परिवारों को प्लॉट अलॉट करने की योजना का हो रहा है। पिंकी ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार केवल कागजी दावों की सरकार साबित हुई है और जनता का दुख दर्द दूर करने की बजाय करों एवं महंगाई का डंडा चलाकर कचूमर निकाल रही है। राज्य का हर वर्ग गठबंधन की कार्यप्रणाली से दुखी है। इस अवसर पर उनके साथ डा: बगीचा सिंह, मक्खन पहलवान, मुख्तयार सिंह हजारा, रेशम सिंह, बलवंज सिंह चांदीवाला, मलकीत सिंह टेंडीवाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू ग्रोवर, कांग्रेसी नेता राजू खट्टर, अशोक कुमार और बलवीर बाठ थे।
सीमावर्ती गांवों में लोगों की मुश्किलें सुनने पहुंचे विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी।