महिन्द्र धालीवाल को बनाया उपाध्यक्ष
फिरोजपुर। वनमाफिया, भू माफिया, लकड़ी चोरों, शिकारियों से वन एवं वन्य जीवों की रक्षा करते हुए शहीद हुए वन विभाग अधिकारियों, कर्मचारियों की याद में छठा वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 11 सितम्बर को कर्नाटका की राजधानी बेंग्लोर में हुआ। अधिवेशन में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर लौटे महिन्द्र सिंह धालीवाल ने बताया कि समारोह में कर्नाटका के प्रदेश वन मंत्री रमानाथ राय, प्रधान सचिव वन विभाग मदन गोपाल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक जीवी सुगूर अतिथियों के रूप में पहुंचे। समारोह में शहीद अफसरों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलियां अर्पित करने के पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी का नवगठन किया गया। धालीवाल ने बताया कि इस कार्यकारिणी में दिगविजय सिंह झारखंड को सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुना गया है, महाराष्ट्र के सुभाष डोंगरे को राष्ट्रीय चेयरमैन, पंजाब के रणधीर सिंह चक्कल को उप-चेयरमैन, बनवारी लाल शर्मा राजस्थान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनमोल सिन्हा पश्चिमी बंगाल, हसन बादशाह कर्नाटक आदि को चुना गया है।