पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारद मोह के साथ रामलीला हुई शुरू

नारद मोह के साथ रामलीला हुई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। शिवशंकर रामलीला कमेटी ने रामलीला की पहली नाइट का आयोजन शनिवार शाम को किया। डाॅ. उमेश शर्मा, मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस शो का श्री गणेश करने की रस्म पूर्व पार्षद अकाली नेता जोरा सिंह संधू ने अदा की। संधू द्वारा सभी स्वरूपों के तिलक करने के बाद उनकी आरती उतारी गई। रामलीला कमेटी द्वारा मुख्यातिथि को सम्मान चिन्हृ देकर सम्मानित किया गया। जोरा ने कहा कि विभिन्न स्थानाें पर रामलीला का आयोजन होने से प्राचीन संस्कृति याद रहती है और भगवान के बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज फिर से जरूरत है कि देश में राम राज्य स्थापित हो ताकि देश में समृद्घता सके। इस अवसर पर इंद्र मोहन मित्तल, मदन मोहन शर्मा, मनीश कुमार, विजय गर्ग, रिंकू शर्मा भी उपस्थित थे।