- Hindi News
- छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जगाई अलख
छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जगाई अलख
सड़कहादसों के खिलाफ चल रहे दैनिक भास्कर के महाअभियान का हिस्सा बनते हुए सरकारी कन्या सीसै स्कूल की 300 छात्राओं ने सोमवार को यातायात नियमों को दर्शाते ग्रीटिंग कार्ड बनाए।
स्कूल प्रशासन द्वारा इस अभियान से प्रेरित हो स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग कंपीटीशन करवाया गया, जिसमें कक्षा छठी से प्लस टू तक की छात्राएं उत्साह से शामिल हुईं। मुकाबले में जीत एवं यातायात नियमों के प्रति सम्मान के जज्बे के साथ छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्ड बनाए।
स्कूल प्रिंसिपल हरकिरण कौर ने छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमें किसी भी हालत में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सदैव बाएं हाथ चलना चाहिए, उचित रास्ता मिलने पर ओवरटेकिंग करनी चाहिए, जहां कहीं ट्रैफिक पुलिस रूकने का इशारा करे वहां वाहन रोक कर उनकी बात सुननी चाहिए और कागजात चेक करवाने चाहिए। प्रिंसिपल ने कहा कि कई बार लोग पुलिस के चक्कर से बचने की कोशिश में वाहनों को ओर तेज भगाते हैं जिससे वह खुद हादसों का शिकार होने के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनते हैं। इसके अलावा लेक्चरर डाॅ सतिन्द्र सिंह, ड्राइंग टीचराें सुनीता रानी, अमनप्रीत कौर, लेक्चरर दर्शन लाल शर्मा का इस प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहा। डाॅ सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को कक्षा स्तर अनुसार तीन ग्रुपों में बांटा गया। पहले ग्रुप में कक्षा छठी से आठवीं तक, दूसरे ग्रुप में कक्षा नौवीं दसवीं और तीसरे ग्रुप में प्लस वन एवं टू की छात्राओं को शामिल किया गया। पहले गुप में आठवीं कक्षा की लक्ष्मी को विजेता घोषित किया गया, जिसने यमराज का चित्र बना यह संदेश दिया कि हेलमेट ना डालकर आप ट्रैफिक पुलिस से बहस कर सकते हैं लेकिन यमराज से नहीं। इसी ग्रुप में कक्षा छठी की निशा दूसरे नंबर पर जबकि आठवीं बी की मनप्रीत तीसरे नंबर पर रही। द्वितीय ग्रुप में दसवीं बी की प्रिया प्रथम, नौवीं की अंजू नौवीं बी की प्रीत कोर संयुक्त रूप से द्वितीय और नौवीं की कोमल तृतीय स्थानों पर रहीं।
नियमों को मानने की सलाह देता ग्रीटिंग बनाती छात्रा।
विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल एवं अन्य स्टॉफ सहयोगी।
नियमों एवं ट्रैफिक सिगनल लाइट से अवगत करवाता ग्रीटिंग दिखाती लड़की।
ट्रैफिक जागरुकता ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग मुकाबले में शामिल सरकारी स्कूल की