- Hindi News
- पर्चा रद्द करवाने की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन ने की हड़ताल
पर्चा रद्द करवाने की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन ने की हड़ताल
ऑटोरिक्शा यूनियन के प्रधान पर थाना सिटी पुलिस द्वारा सरकारी ड्यूटी में खलल डालने का मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को टेंपो यूनियन चालकों ने विरोध जताते हुए हड़ताल की।
आटो रिक्शा यूनियन के जिस प्रधान प्रशोतम लाल के विरुद्ध मामला दर्ज है। उसी ने पुलिस के सामने धरने की अध्यक्षता की और जमकर नारेबाजी भी की। आरोपी पुलिस के सामने ही बैठा रहा लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। टेंपो यूनियन के वर्कर पर्चा रद्द करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने बेबुनियाद झूठा पर्चा दर्ज किया है। हड़ताल के कारण लोगों को भी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों की मांग है कि बड़े शहरो की तरह फिरोजपुर में भी सरकारी कैब चलाई जाए। स्कूली बच्चों से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन अन्य जरूर काम जाने वाले लोगो को काफी समस्या उठानी पड़ी। वहीं रिक्शा चालकों की चांदीं रही। पूरा दिन लोग बिना ऑटो के गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।
ऑटो रिक्शा यूनियन के धरने की अध्यक्षता कर रहा पुलिस द्वारा ठहराया आरोपी।