- Hindi News
- 20 ग्राम हेरोइन समेत चार गिरफ्तार, मामला दर्ज
20 ग्राम हेरोइन समेत चार गिरफ्तार, मामला दर्ज
जिलापुलिस ने चार लोगों को हेरोइन समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना कुलगढ़ी के सहायक थानेदार बलविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि सोकड़ नहर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि संदिग्ध अवस्था में रहे युवक को रोक जब उससे पूछताछ के दौरान तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
युवक की पहचान प्रगट सिंह निवासी गांव जयमल वाला के रूप में हुई है। वहीं थाना सदर के एएसआई सतपाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने किले वाला चौक पर नाकाबंदी की हुई थी कि तीन युवकों को रोक जब तलाशी ली तो उनके पास से 5 ग्राम हेरोइन मिली है।
युवकों की पहचान बूटा सिंह निवासी गांव बारेके, निर्मल सिंह निम्मा निवासी पधवी एवं भोला निवासी महल सिंह वाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस हर तरह से मुस्तैद है और समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है।