मूक बधिर दंपति की एक संतान ने दम तोड़ा
फिरोजपुर | रविवारकी सुबह धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन में जन्मी दो बच्चियों में से एक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। हालांकि मां की हालत में अब सुधार है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सिविल अस्पताल में उक्त महिला का उपचार करवाया जा रहा है। सोसाइटी सचिव अशोक बहल ने बताया कि महिला ने जिन दो बच्चियों को जन्म दिया था, वह प्री मेच्योर होने के कारण काफी सीरियस थीं, इनमें से एक बच्ची ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। दूसरी बच्ची को नगर के एक निजी अस्पताल में रखा गया है। डीसी डीपीएस खरबंदा के निर्देशों अनुसार जच्चा बच्चा के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।