- Hindi News
- टीटीई लगवाने का झांसा दे पांच लाख ठगे, दो नामजद
टीटीई लगवाने का झांसा दे पांच लाख ठगे, दो नामजद
फिरोजपुर | रेलवेमें टीटीई लगवाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार बलविन्द्र पाल अनुसार इकबाल सिंह निवासी गांव अच्छे वाला ने पुलिस को लिखित शिकायत क्रमांक 2197-स्पेशल पीसी दिनांक 8 जुलाई 2014 देकर आरोप लगाए थे कि उसी के गांव के रहने वाले निरवैल सिंह और उसके बेटे हरदीप सिंह ने उसे रेल विभाग में टीटीई की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। काफी समय बाद जब उक्त बाप-बेटे ने उसे तो नौकरी दिलवाई और ही उसके पैसे वापस दिए तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की।