नशीले पदार्थों समेत एक काबू
फिरोजपुर | थानाकैंट पुलिस ने गुप्त सूचना के दौरान छापेमारी कर युवक को नशीले पदार्थों समेत हिरासत में लिया है। सहायक थानेदार बलराज मोहन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डेयरी फार्म के नजदीक पुरानी बिल्डिंग में युवक नशीले पदार्थों के साथ बैठा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अमनदीप शर्मा निवासी गोबिंद नगरी से 140 नशीले कैप्सूल मार्का हाईफोडेक्स एवं 150 प्रतिबंधित गोलियां अल्परेप बरामद हुई है।