- Hindi News
- पशुओं के नस्ल मुकाबले आज से शुरू,दो दिन तक चलेगा मेला
पशुओं के नस्ल मुकाबले आज से शुरू,दो दिन तक चलेगा मेला
हादसे में मां-बेटी घायल
पशुपालन की तरफ लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कैंट स्थित रेलवे रोड पर शीतला मंदिर के पास लगने वाले इस मेले का उद्वाटन विधायक जोगिन्द्र सिंह द्वारा किया जाएगा।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीसी अमित कुमार द्वारा मीटिंग का आयोजन भी किया गया। मेले में कुत्तों की नस्लों पर भी इनाम रखे गए हैं और अधिक दूध देने वाले दुधारू पशुओं की भी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। एडीसी ने बताया कि मेले में पशु पालकों के ठहराव, रजिस्ट्रेशन, हरा चारा इत्यादि का प्रबंध भी किया गया है। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहायक धंधों की तरफ प्रेरित करना है। मेले में विजेताओं को 5.5 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। जबकि कृषि विभाग, मछली पालन विभाग, डेयरी विकास विभाग, बागबाणी, मिल्कफैड, कृषि विकास केन्द्र, जिला उद्योग, जिला प्रोग्राम अधिकारी, जिला फूड सप्लाई, जिला रूरल डेवल्पमेंट एजेंसियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह भ्रूण हत्या स्व:रोजगार के बारे में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करवाए।
एडीसी ने मीटिंग कर विभिन्न विभागों से अधिकारियों से लिया तैयारियों का जायजा।