कैंपस में 25 छात्रों का हुआ चयन
फिरोजपुर। इन्फॉरमेशनटेक्नोलॉजी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्नीकल कैंपस में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंपस डायरेेक्टर डाॅ टी एस सिद्धू ने बताया कि इस कैंप के दौरान कंपनी द्वारा कुल 160 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इंटरव्यू टेस्ट में 160 में से सिर्फ 38 विद्यार्थियों का चयन हुआ। फिरोजपुर के लिए यह गर्व की बात है कि 38 में से 25 विद्यार्थी एसबीएस स्टेट टेक्नीकल कैंपस से चुने गए हैं। चुनिंदा विद्यार्थियों को 3.25 लाख प्रतिवर्ष पैकेज कंपनी प्रदान करेगी। संस्थान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन डाॅ दिनेश लाकड़ा, पॉलीविंग प्रिंसिपल गजल प्रीत अरनेजा, प्लेसमेंट सैल इंचार्ज सतिन्द्र सिंह, पीआरओ बीएस मोही ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।