पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसाइटी ने लगाया रक्तदान कैंप

सोसाइटी ने लगाया रक्तदान कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निष्कामवेलफेयर सोसाइटी ने संत लाल रोड पर स्थित एक पैलेस में समारोह का आयोजन किया। जिसमें रक्तदान कैंप भी लगाया गया। रक्तदान करने वाले 10 लोगों काे बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिसके बाद प्रवक्ताओं द्वारा विचार सांझे किए गए।

महामंत्री अरुण मेहरा ने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया और बेटी बचाओ पर दिखाया गया नाटक सभी में आकर्षण का केन्द्र रहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 70 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया और 14 परिवारों को राशन वितरित किया गया। प्रधान एसएस चढ़ा, गिरीश कक्कड़, पंकज गुप्ता, अंकुश ने कहा कि सोसाइटी द्वारा निष्काम भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाती है। मानवता की सेवा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। पर्यावरण संभाल में पौधा रोपण करने में भी वह पूरा सहयोग देते है। अरुण मेहरा द्वारा सोसाइटी की वर्ष भर की कार्यविधि पर प्रकाश भी डाला गया।

छात्राओं ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अतिथियों ने रक्तदानियों को बैच लगाकर किया सम्मानित।