पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत को डेरा बाबा के दर्शन करवाए

संगत को डेरा बाबा के दर्शन करवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। श्रीवाहेगुरु सेवा सोसाइटी की ओर से किए जा रहे धर्मार्थ कार्यों के तहत सोसाइटी द्वारा डेरा बाबा वडभाग सिंह और करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए बस रवाना की गई। सोसाइटी पदाधिकारियों महिन्द्र सिंह बिट्‌टू, रविश कक्कड़, हरपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, सरबजीत सिंह, अशोक कुमार, अमृत लाल, बलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम बस भारत नगर से रवाना की गई जो संगत को उक्त दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन करवा रविवार सायं वापिस लौटी। सोसाइटी द्वारा नाममात्र किराए पर संगत को यह सुविधा प्रत्येक माह प्रदान की जा रही है।