पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैन सुलक्खन ने मनाया धर्मेंद्र का 79वां जन्मदिन

फैन सुलक्खन ने मनाया धर्मेंद्र का 79वां जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिनेताधर्मेंद्र के 79वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसक सुलक्खन अटवाल ने फिरोजपुर सिटी की शहीद ऊधम सिंह मार्केट में केक काटा। मल्लांवाला का रहने वाला सुलक्खन धर्मेंद्र का जन्मदिन पिछले 18 साल से मना रहे हैं।

इतना ही नहीं वह लंगर भी लगाते हैं। इस काम के लिए उन्होंने बाकायदा तौर पर छोटा एवं आर्जी फिल्मी स्टूडियो तैयार किया। इस स्टूडियो में धर्मेंद्र की सदाबहार फिल्मों के पोस्टर, उनके जीवन से जुड़े पोस्टर लगाए गए और टेबल पर रखे केक के सामने धर्म पाजी की फोटाे लगाई गई। अटवाल ने बताया कि वह धर्म भाजी को अपना आदर्श, अपना गुरु मानते हैं। बचपन में जब उन्हें धर्मेंद्र जी से मिलने की चाहत हुई तो किसी ने यह कह दिया कि बड़े बड़े सितारे आम लोगों को नहीं बल्कि फिल्मों से जुड़े लोगों से ही मिलते हैं। बस इसी के बाद उन्हें धर्म पाजी से मिलने की ललक लग गई। उन्हाेंने पंजाबी फिल्मों में छोटे मोटे रोल करने शुरू कर दिए। सुलखन कई बार मुंबई में उनसे कई बार मिलने जा चुके हैं। अटवाल ने कहा कि जब उन्होंने धर्मेंद्र जी को मिलकर अपना प्यार जताया तो धर्म पाजी ने प्यार का अपना नंबर देते हुए कहा कि तुम जब चाहे उनसे फोन पर बात कर सकते हो। धर्म पाजी का जन्मदिन मनाने के अवसर पर डैनी मुस्सवर, मनजीत टोनी, जोहन, सत्या अटवाल, मीनू, रिया, गुरप्रीत भुल्लर, जैली भुल्लर, बूटा सिंह, जज निमाना इत्यादि अटवाल के साथ थे।

फिरोजपुर में सोमवार को फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म दिन केक काट कर मनाते सुलखन अटवाल एवं साथी।