- Hindi News
- बच्चों ने स्टेज पर बिखेरे संस्कृति के रंग पर्यावरण के लिए किया जागरूक
बच्चों ने स्टेज पर बिखेरे संस्कृति के रंग पर्यावरण के लिए किया जागरूक
आरएसडीराज र| स्कूल द्वारा स्कूल परिसर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी डायरेक्टर एसपी आनंद, प्रिंसिपल प्रवीण ओल ने बताया कि समारोह में एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन जीए ढिल्लों ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। आरएसडी कॉलेज ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र सांवल्का, सचिव बृज भूषण सांवल्का ने समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल के र|ों विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक आईटमों से मंच पर भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। नन्हे-मुन्हे बच्चों का लोटपोट करने वाले नृत्य समारोह के आकर्षण का केन्द्र बना। प्रिंसिपल प्रवीण ओल ने स्कूल की वार्षिक गतीविधियों की रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई जिसके पश्चात अतिथि ने शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के शाइनिंग स्टॉरस को सम्मानित किया। समारोह में आरएसडी कॉलेज के प्रिंसीपल ऐके सेठी, एडवोकेट सतीश शर्मा एवं कई शामिल हुए।
पर्यावरण संरक्षण की सीख देती आईटम पेश करते बच्चे।
स्ट्रेंज पाईपर कहानी का मंचन करते बाल कलाकार।
फिल्मी गीत पर जोश में नाचते टिन्नी टोट्स।