पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें मानने पर यूनियन ने दिया धरना

मांगें मानने पर यूनियन ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा मांगें माने जाने के विरोध में दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंम्पलाइज यूनियन ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब बॉडी के आहृवान पर लगे इस धरने में सैंकड़ाें की संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान काला सिंह ने की।

संबोधन के दौरान जगरूप मसीह, दलीप कुमार, जसविन्द्र सिंह, अमनदीप, विमल कुमार, संदीप, परमजीत, पंकज मेहता, राजकुमार, देवराज, सतीश कुमार, सुभाष चन्द्र ने कहा कि सरकार ने ठेकेदारी सिस्टम लागू कर कर्मचारियों की नाक में दम करके रख दिया है, जिसे बर्दाश्त हीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी लंबे समय से मांग चली अा रही है कि ठेकेदारी प्रथा को बंद कच्चे लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाएं और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

उन्होंने कहा कि दसवीं पास कर्मचारियों काे दर्जा चार में प्रमोट किया जाए और वर्दी भत्तों में बढ़ोतरी की जाए।

उन्होंने कहा कि बंद पड़ी पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाना चाहिए और रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को बनता बकाया जल्द दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें मानने में ढिल्लमुल्ल रवैया अपनाया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने डिप्टी कमिश्‍नर को इस संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।

बुधवार को धरने के दौरान डीसी को सौंपा ज्ञापन।

मिनी सचिवायल के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए यूनियन वर्कर।