- Hindi News
- सीवरेज से परेशान लोगों ने चार घंटे तक लगाया जाम
सीवरेज से परेशान लोगों ने चार घंटे तक लगाया जाम
वार्डनंबर 25 में स्थित न्यू आबादी जीरा गेट के बाशिंदे पिछले कई माह से सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या से परेशान हैं। लेकिन बुधवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने परिवारों समेत सर्कुलर रोड पर चार घंटे तक सड़क जाम कर नगर काउंसिल प्रशासन और पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। मौके की नजाकत को देखते हुए एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा धरनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने नगर काउंसिल और सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को तीन दिन में समस्या का स्थाई हल करने के आदेश दिए, तब जाकर धरनाकारियों ने जाम हटाया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल अंग्रेज सिंह, बिक्कर सिंह, बिल्लू, सरवन सिंह, बब्बू, भुपिन्द्र सिंह, प्रीत ने बताया कि सीवरेज बोर्ड का कार्यालय के उनकी गली के ठीक सामने हैं, लेकिन पिछले एक साल से यहां सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या हल नहीं हुई। जबकि हमने अनेकों बार नगर काउंसिल को इस बारे में शिकायत की। वहां से जब भी सीवरेज मैन भेजे जाते हैं तो मोहल्ले वालों से पैसे एकत्रित कर सफाई कर जाते हैं। कुछ दिनों बाद नतीजा फिर वही ढाक के तीन पात। इससे बड़ी मार मोहल्ले वालों को पार्षद की अनदेखी की पड़ रही है। लोगों ने वर्ष 2008 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े परमिन्द्र सिंह पिंटू को जिताया था, पार्टी छोड़ने के पश्चात उन्हाेंने वार्ड निवासियों की समस्याएं सुनना बंद कर दिया है। अब हम जाएं तो किसके पास जाएं। 15 दिन पहले आई बारिशों के बाद गली से पानी नहीं सूखा। मच्छर पनप रहे हैं और चौबीसों घंटे बदबू फैली रहती है। लोग बीमार हो रहे हैं, बच्चों का बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सुबह 7 बजे सर्कुलर रोड पर जाम लगाया और नगर काउंसिल और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10:30 बजे एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक रहने का मुख्य कारण गली में स्थित मवेशियों के अहाते हैं। अहाता संचालक मवेशियों का मल मूत्र एवं गोबर सीवरेज में ही बहा देते हैं। जिस कारण आए दिन समस्या होती है। इन अहातों को बाहर निकालने की मांग रखी गई।
इसके अलावा गली के बाहर स्थित कुछ सर्विस स्टेशन संचालकों द्वारा पूरा दिन पानी बहाया जाता है जो ढलान गली में होने के कारण यहां एकत्रित होता रहता है। तीसरा कारण सीवरेज पाइपलाइन सही लेवल में ना होना है। मौके पर मौ