संगठन ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन
फिरोजपुर | आदिधर्म समाज के नेतृत्व में वाल्मीकी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधियों में शामिल शाम सुंदर, दर्शन मंड, विजय अटवाल, सदानंद दानव, शम्मी भट्टी, बाबा अनायत ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति के समक्ष गुहार लगाई गई है कि माननीय कोर्ट द्वारा वाल्मीकी तीर्थ की विवादस्प्र्रद भूमि के संबंध में 9 सितम्बर 2014 को दिए गए निर्णय अनुसार पाठशाला भूमि संबंधी आदेश सुनाया है ना कि पाठ पूजा के बारे में। वाल्मीकि संगठनों ने अपील की कि इस स्थान पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा ही स्थापित होनी चाहिए।