पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के जन्मदिन पर भेजी राहत सामग्री

मोदी के जन्मदिन पर भेजी राहत सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|पंजाब भाजपाके प्रधान कमल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन जम्मू-कश्मीर में राहत सामग्री भेजकर मनाया। वर्करों के साथ बातचीत के दौरान शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा लोगों की सेवा और सहायता करने पर ही जोर दिया है। यही कारण है कि उन्होंने सीलबंद खाद्य सामग्री जम्मू भेजी है ताकि बाढ़ पीडितों को मदद मिल सके। कमल शर्मा ने वर्करों से अपील की है कि हमेशा लोगों की सहायता के लिए प्रयास करना चाहिए। बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए उन्होंने खाने का सामान और कंबल भेजे।