वकीलों को दी एडीआर सेंटर की जानकारी
फिरोजपुर|जिला कानूनीसेवाएं अथॉरिटी ने बुधवार एडीआर सेंटर में सेमिनार आयोजित किया। सचिव-कम-सीजेएम मदन लाल ने बताया कि इस दौरान नि:शुल्क कानूनी सेवाएं अथारिटी पंजाब द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में वकीलों को जानकारी दी गई। वकीलों को एडीआर सेंटर में चल रहे मीडिएशन और कंसीलिएशन सेंटर के लाभ बताए गए। मदन लाल ने बताया कि इन सेंटरों में संगीन फौजदारी मामलों को छोड़ अन्य राजीनामा हो सकने वाले केसों का तुरंत निपटारा किया जाता है। सचिव मदन लाल ने बताया कि नेशनल लोक अदालत 6 दिसम्बर को फिरोजपुर में लगाई जा रही है जिसमें निपटारा हो सकने योग्य अधिक से अधिक केसों को दोनों पक्षों की सहमति से हल किया जाएगा।