- Hindi News
- स्वीमिंग में सुदृष्टि ने जीता सिल्वर मेडल
स्वीमिंग में सुदृष्टि ने जीता सिल्वर मेडल
फिरोजपुर|सीबीएसई द्वाराआयोजित की गई नॉर्थ इंडिया स्वीमिंग चैम्पियनशिप में आरएसडी राज र| स्कूल की छात्रा और फिरोजपुर की नन्ही जिमनास्ट सुदृष्टि ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में सिल्वर मेडल जीतकर फिरोजपुर का नाम रोशन किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा रोहतक के दिल्ली पब्लिक स्कूल में यह मुकाबले 12 से 15 सितम्बर तक आयोजित किए गए थे। गौरतलब है कि सुदृष्टि इसी वर्ष हुई पंजाब ओपन स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेेेडल अपने नाम कर चुकी है। आरएसडी स्कूल प्रशासन के डायरेेेक्टर एसपी आनंद और प्रिंसिपल अंजू राजपूत ने बच्ची की इस सफलता पर उसे बधाई देते हुए उसके सुनहरे भविष्य की कामना की है।