कॉलेज में मनाया गया ओजाेन डे
फिरोजपुर|देव समाजकॉलेज में साइंस डिपार्टमेंट में ओजाेन दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डाॅ मधु परॉशर ने बताया कि इस समारोह में मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर के विभिन्न कॉलेजों से करीब 300 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनके मध्य उक्त विषय पर क्विज, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, काटूर्निंग इत्यादि मुकाबले करवाए गए। विभिन्न प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को बायोडीजल, बायो-प्लॉस्टिक बनाने की विधियां सिखाईं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए टिप्स दिए गए।