पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत विभाग की कार्यवाही वर्कशॉप में सिमटी

सेहत विभाग की कार्यवाही वर्कशॉप में सिमटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|कुम्हार मंडीके बाद जीरा गेट नई आबादी एरिया में सीवरेज बंद होने की समस्या के कारण डायरिया एवं अन्य वाटर बोर्न बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर लगातार लापरवाह बना हुआ है।

बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ लखविन्द्र सिंह चाहल के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के मुखियों की मीटिंग की कार्यवाही सिर्फ वर्कशॉप में ही सिमट कर रह गई। डीएचओ की अगवाई में आयोजित मीटिंग में पहले चाय पानी का दौर चला, जिसके पश्चात डीएचओ ने शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों में मॉर्निंग असेेम्बली में डेंगू मलेरिया विरोधी जागरुकता फैलाने, वाटर सप्लाई विभाग को लीक हुई पाइप्स को ठीक करने, पंजाब रोडवेज को टॉयरों में पानी ना खड़ा होने देने के प्रबंध करने, नगर काउंसिल को फागिंग करवाने के आदेश दिए। मीटिंग में जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ अरुण डाबर, आईडीएसपी एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ सोनिया, एसएमओ डाॅ प्रदीप अग्रवाल, सहायक मलेरिया अधिकारी नरिन्द्र नाथ इत्यादि शामिल हुए।