- Hindi News
- आज भूख हड़ताल, कल सड़कें जाम करेंगे वर्कर: गुरप्रीत सिंह
आज भूख हड़ताल, कल सड़कें जाम करेंगे वर्कर: गुरप्रीत सिंह
जिलाफिरोजपुर मनरेगा कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन और ई-पंचायत कर्मचारी यूनियन का धरना बुधवार तीसरे दिन भी जारी रहा। ई-पंचायत यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके निरंतर धरने के बावजूद पंजाब सरकार और जिला प्रशासन गंभीर नजर नहीं है। सरकार और प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए 18 सितम्बर को भूख हड़ताल की जाएगी और 19 सितम्बर को ई-पंचायत यूनियन, मनरेगा कांट्रैक्टर कर्मचारी यूनियन, 108 एम्बुलेंस स्टॉफ यूनियन और क्लास फोर कर्मचारी यूनियन सड़कें रोक कर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को अनसुना कर रही सरकार इस सबके लिए जिम्मेवार होगी।