- Hindi News
- सरकार लोगों को मुहैया कराएगी सस्ती रेत: डीसी
सरकार लोगों को मुहैया कराएगी सस्ती रेत: डीसी
रेतकी कालाबाजारी बंद करवाने के लिए सरकार ने पंजाब माइनर मिनरल रूल में तीसरी बार संशोधन किया है।
डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा एसडीएम संदीप गढ़ा ने गांव सद्दू शाह में रेत खदानों का दौरा कर आदेश जारी किए हैं कि सरकार के आदेशों के अनुसार लोगों को सस्ती दर पर रेत मुहैया करवाया जाएं ताकि लोगों का आर्थिक शोषण ना हो सके।
माइनिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूमि से रेत निकलवाने के चाहवान लोगों के आवेदन 15 अक्टूबर तक प्राप्त किए जाएं, ताकि उनकी पहचान कर अावेदनों को सरकार के पास खदानों की मंजूरी के लिए भेजा जा सके।
इस अवसर पर जनरल मैनेजर-कम माइनिंग अधिकारी गुरशरण सिंह, जिला मंडी अधिकारी मनजीत सिंह भी उपस्थित थे।
बताना जरूरी है कि जिले के कई हिस्सों में रेत की कालाबाजारी हो रही थी और लोगों को आशियाना बनाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन सरकार द्वारा कानूनों में संशोधन के बाद हर वर्ग को काफी राहत पहुंचेगी।
रेत खदानों का दौरा करने पहुंचे डीसी एसडीएम।