मोबाइल की दुकान पर सेंधमारी
चर्चरोड पर मोबाइल की दुकान पर सेंधमारी कर चोरों ने सामान समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
एएसआई रमेश मसीह ने बताया कि थाना कैंट पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में राधे श्याम निवासी गोबिंद नगरी का आरोप है कि चर्च रोड पर स्थित मोबाइलों की दुकान से चोर रात के समय 12 नए मोबाइल, एक एलसीडी कुछ पुराने रिपेयर वाले मोबाइलों के अलावा 5 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए।
पुलिस ने जांच में पाया कि चोर छत की तरफ से दुकान में प्रवेश हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।