पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वां ग्रामीण खेल मेला 19 से शुरू

12वां ग्रामीण खेल मेला 19 से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। बाबाकाला महिर को समर्पित गांव झोक हरिहर में 12वां ग्रामीण खेल मेला ओपन कबड्‌डी कप 19 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजक कमेटी द्वारा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। रणधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार 19 सितम्बर को लड़कियों की ओपन कबड्‌डी मुकाबले करवाएं जाएंगे, जिनमें विजेता रहने वाली टीमों को 9 हजार रुपए और उप-विजेता टीम को 7 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा 75 किलो लड़के ओपन कबड्‌डी की विजेता टीम को 10 हजार रुपए का पहला और 8 हजार का दूसरा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को 8 एकेडमियों के मुकाबले करवाएं जाएंगे।