पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को अधिकारों के बारे में बताया

छात्राओं को अधिकारों के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाकैंट सांझ केन्द्र कमेटी द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सेेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सब-इंस्पेेक्टर परमजीत कौर ने की, जबकि सेेेमिनार में पूर्ण सहयोग रीटा रानी ने दिया। सुनील कुमार ने बताया कि परमजीत कौर द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करवाया गया।

जिसमें उन्हें भारतीय दंड संहिता के कानून की धारा 254 में किए गए संशोधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को कहा कि भारतीय नारी वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में बेटिया परचम लहरा रहीं है।

उन्होंने लड़कियों को कानूनी तौर पर पूरा सहयोग देने का विश्वास भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि हर नारी के जहां अधिकार है, वहीं कुछ कर्तव्य भी है, जिनका पालन करने से कभी चूकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सांझ केन्द्राें में 27 तरह की सुविधाएं शुरू की गई है। सभी सुविधाएं निश्चित समय में पूरी की जाएगी। इस अवसर पर विपन कुमार, प्रेम रानी भी उपस्थित थे।

सेमिनार में उपस्थित छात्राओं को सं‍बोधित करता हुए सांझ केन्द्र के कार्यकर्ता।