बाढ़ पीड़ितों को भेजी सहायता राशि
फिरोजपुर। जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर निवासियाें के सहयोग से धन एकत्रित किया गया। परिषद के प्रांतीय संयुक्त सचिव अंकित राणा भारती के नेतृत्व में एबीवीपी टीम फिरोजपुर के पदाधिकारियों सदस्यों तेजिन्द्र सिंह मुत्ती, शमशेर सिंह सिद्धू, जितांशू नड़ढा, सुखप्रीत सैनी, कुशलदीप सिंह, गुरवीर सिंह ने सिटी के बाजारों में अलग-अलग बाजारों में कलेक्शन की। भारती ने बताया कि देश पर आई इस आपदा की घड़ी में हर वर्ग के लोगाें ने यथासंभव सहयोग दिया और कुल 12552 रुपए की राशि एकत्रित कर एबीवीपी द्वारा जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे राहत केन्द्र को भेजी गई है। भारती ने बताया कि राज्य के अन्य शहरों में भी यह अभियान चल रहा है।