- Hindi News
- पिंकी बोले कैंट की संपत्ति को फ्री होल्ड कराऊंगा
पिंकी बोले-कैंट की संपत्ति को फ्री होल्ड कराऊंगा
कैंटोनमेंटके चुनाव को देखते हुए छावनी के बाशिंदों को अंग्रेजों के बनाए कानूनों से निजात दिलवाने के लिए दावाें का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेसी विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने दावा किया है कि कैंट की भूमि को फ्री होल्ड करवाने के लिए वह पूरा जोर लगा देंगे। पिंकी ने कहा कि आजाद भारत में आज भी अंग्रेजों के जमाने के काले कानून चल रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिंकी ने आरोप लगाया कि कैंट बोर्ड के जितने भी सदस्य हुए सभी निजी फायदा उठाने के लिए लोगों का शोषण करते रहे, जबकि लोगों की समस्याओं को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने में किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। पिंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर कैंटोनमेंट बोर्ड में कांग्रेस समर्थक उपाध्यक्ष बनता है तो बोर्ड मीटिंग में पहला प्रस्ताव यहां की लैंड को फ्री होल्ड करवाने का डाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रत्याशी की छवि उसके बेहतर कार्यों को देखकर ही मतदान करें। इस अवसर पर उनके साथ सतप्रकाश मित्तल, संजय गुप्ता, अजय जोशी, हरप्रीत ढींगरा, सुरजीत सेठी, गुरमीत भी उपस्थित थे।
बताना जरूरी है कि माननीय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा यहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाई हुई है और यहां की भूमि सेना के अंतर्गत होने के चलते यहां के बाशिंदे सिर्फ स्ट्रक्चर के ही स्वामी है, बल्कि जमीन की मालिक केन्द्र सरकार है। जरनल गर्वनर आर्डर 1836 लागू होने के कारण यहां पर निर्माण की इजाजत भी नहीं दी जाती।
बोर्ड चुनावों संबंधी वर्करों को लामबंद करते विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी।
भरोसा