पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख ठगे

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनयुवकों को भारतीय सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे 9.50 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार युवकों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जॉली एडमिट कार्ड तक दे दिए थे।

यह गड़बड़ घोटाला जनवरी 2014 में उस समय हुआ था जब फिरोजपुर कैंट में सेना की भर्ती रैली चल रही थी। थाना ममदोट के एएसआई पवन कुमार के अनुसार कुलविन्द्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह गांव जलालवाला, बलविन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह और सोना सिंह पुत्र बग्गा सिंह गांव हबीबवाला ने संयुक्त शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि गांव हबीबवाला के रहने वाले अमरीक सिंह और उसके साथ मुकेश कुमार ने उन्हें इस झांसे में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने बताया कि उनके सेना के अफसरों के साथ अच्छे संबंध हैं और वह उन्हें सेना में नौकरी लगवा देंगे।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार 17 जनवरी को उन्होंने गांव हबीबवाला में अमरीक सिंह और मुकेश कुमार को उक्त राशि सौंपी थी, जिसके कुछ समय पश्चात आरोपियों ने उन्हें एडमिट कार्ड भी दे दिए।

युवकों को बाद में पता चला कि जो एडमिट कार्ड उन्हें दिए गए हैं। वह जॉली हैं और वह ठगी का शिकार हुए हैं। एएसआई के अनुसार युवकों की शिकायत की जांच में अमरीक सिंह मुकेश कुमार के आरोपी पाए जाने पर उन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

फिरोजपुर | भूमिपर कब्जा करने की नीयत से एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोपी पांच लोगों पर थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने डेढ़ माह की जांच के बाद मामला दर्ज किया है। एएसआई हरनेक सिंह के अनुसार कश्मीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह गांव चक्क टाहलीवाला थाना सदर जलालाबाद ने 5 नवम्बर 2014 को शिकायत देकर बताया था कि उसकी गांव मोहन के उत्ताड़ में कृषि योग्य पुश्तैनी भूमि है। उसने आरोप लगाए कि उसी के भाई उसकी भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं। 5 नवंबर को सुबह 11 बजे जब वह अपनी भूमि पर गया तो उसके दोनों भाइयों बलवीर सिंह, परमजीत सिंह, भाभियों जीतो बीबी, मीमा रानी और भतीजे हरनाम सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। एएसआई ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर पांचों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।