पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागज चेक करने को गाड़ी रोका तो मारी टक्कर, मामला दर्ज

कागज चेक करने को गाड़ी रोका तो मारी टक्कर, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | वाहनोंकी चेकिंग के दौरान पुलिस वालों ने जब एक बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाय नाके पर खड़े होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। लेकिन जब किसी तरह उसे रोका गया तो उसने बाइक सवार ने होमगार्ड जवान से झगड़ना शुरू कर दिया और उससे हाथापाई की। थाना सदर पुलिस ने होमगार्ड जवान बलवीर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी युवक सुखचैन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव महालम पर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि पीएचजी जवान ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन चौक पर वाहनों की चेकिंग नाके पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान जब उसने बाइक लेकर रहे सुखचैन सिंह को रुकने का इशारा किया तो उसने उसे बाइक से टक्कर दे मारी।