पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को बस ने मारी टक्कर एक की मौत

सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को बस ने मारी टक्कर एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | तेजरफ्तार पीआरटीसी बस ने सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को चपेट में ले लिया, जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम फरीदकोट रोड पर स्थित चुंगी नंबर 8 के समीप घटित हुई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस कर लिया है। जबकि वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस को दिए बयान में तलजीत सिंह पुत्र गुरवंत सिंह निवासी पॉयनियर काॅलोनी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने भाई सिकंदर सिंह के साथ गांव नवां पूरबा गया। जब वह चुंगी नंबर 8 के समीप सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हुए थे तो फरीदकोट की ओर से रही तेज रफ्तार बस के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसके भाई सिकंदर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी के एएसआई नरिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक की पहचान छिन्दरपाल सिंह गांव लंबवाली थाना बाजा फरीदकोट के रूप में हुई है।