पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री दरबार साहिब के सरोवर में मिला अधेड़ का शव

श्री दरबार साहिब के सरोवर में मिला अधेड़ का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदरबार साहिब में स्थित सरोवर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार जोगा सिंह (50) पुत्र दिलीप सिंह जाट वासी पधरी थाना मखू जिला फिरोजपुर जोकि गत दिवाली से ही अपने घर से गुरु घर की सेवा के लिए निकला हुआ था। जोगा सिंह गत दिवाली से कुछ दिन बाद ही सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता रहा फिर मुक्तसर में स्थित श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहा था। लेकिन 9 दिसंबर को वह लापता हो चुका था। आज 4 दिनों बाद उसका शव श्री दरबार साहिब के सरोवर में मिला, जिसके पता चलने पर श्री दरबार साहिब के रिकार्ड कीपर सुखदेव सिंह ने इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी के हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह द्वारा मृतक की पहचान करने के उपरांत उसके पड़ोसी इकबाल सिंह वासी पधरी को सूचना दी। मृतक की घरवाली सरबजीत कौर के बयानों पर कार्यवाही करते हुए थाना सिटी पुलिस द्वारा मृतक का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को वारिसों के हवाले कर दिया है। (जसकरन)