सोसायटी ने जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां
फिरोजपुर|सर्द ऋतुके आगमन के साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने सड़कों एवं झोंपड़-पटि्टयों में रहने वाले लोगों को रजाईयां वितरित की। सोसायटी सचिव अशोक बहल ने बताया कि यह सेवा कार्य सोसायटी अध्यक्ष-कम-डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा और अस्पताल भलाई शाखा की चेयरपर्सन गुनजीत कौर ने अपने हाथों से किया। खरबंदा ने कहा कि सर्द ऋतु के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी का यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी साथ थे।