पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांड ने मचाया उत्पात, महिला को किया घायल

सांड ने मचाया उत्पात, महिला को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनीकी सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों पर लगाम लगाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वीरवार को सीईओ जी. विजया भास्कर को ज्ञापन सौंप सभी पशुओं को पकड़ गोशालाओ में रखवाने की बात कही है। महासचिव एडवोकेट पंकज शर्मा, अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान पर खतरा बनकर मंडराता है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ ये पशु गंदगी फैलाते है तो दूसरी तरफ ये ट्रैफिक व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। शर्मा ने बताया कि कुछ पशु पालक दूध दोहने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते है और गोवंश गंदगी खाने को मजबूर है। बोर्ड द्वारा जिम्मेदारी निभाने के लिए पशुओं को पकड़ जुर्माना वसूल कर फिर से पशु पालकों के हवाले कर दिया जाता है।

सोसाइटी ने मांग की है कि बोर्ड पशु पालकों को चेतावनी दे कि वह पशुओं को बांद कर रखे और आवारा गोवंश की संभाल के लिए गोवंश आगे आए।

बताना जरूरी है कि छावनी में मवेशियों के कारण कई लोग अपनी जांन गंवा चुके हैं।

इस अवसर पर एडवोकेट सुशील अरोड़ा, दविन्द्र कालिया, राजीव गुप्ता, अश्विनी कुमार, ईश्वर चन्द्र बांसल, दीपक सेठी, बीडी जैन भी उपस्थित थे।

मलोट में प्रहलाद फैक्ट्री के नजदीक भिड़ते हुए नंदी।

सांड की चपेट में आने से घायल हुई माया देवी।