पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैट बोर्ड चुनाव : भाजपा उम्मदीवार घोषित, जाेरा ने थामा पार्टी का दामन

कैट बोर्ड चुनाव : भाजपा उम्मदीवार घोषित, जाेरा ने थामा पार्टी का दामन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटोनमेंटबोर्ड के चुनाव में बेशक किसी भी राजनीतिक पार्टी के सिंबल पर कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकता। लेकिन राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की पीठ अवश्य थपथपा रही है।

वीरवार को छावनी के आठ वार्डों मेंं से पांच वार्डों में चुनाव लड़ने वाले वार्ड नंबर 2 में नवनीत ठाकुर टिक्का, वार्ड न: 3 में जोरा सिंह संधू, वार्ड न: 4 में गोबिंद राम अग्रवाल, वार्ड न: 6 में मनजीत कौर और वार्ड न: 8 में मंडल अध्यक्ष जोहरी लाल यादव को भाजपा ने समर्थन देने की घोषणा की है। बेशक यह माना जाए कि भाजपा ने अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा ही की है लेकिन इस चुनाव में पार्टी का सिंबल किसी को अलॉट नहीं होगा। पार्टी ने प्रत्याशी उतारने में वार्ड नंबर 1, 5 7 को छोड़ दिया है।

उक्त तीनों तीनों वार्डों पर लंबे समय से अकाली दल का कब्जा चला रहा है। वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के चलते यहां पर जोगिन्द्र सिंह का कब्जा रहा है जो अब विधायक बन चुके हैं। वार्ड नंबर 5 में राधेश्याम तायल की पुत्रवधू इस बार चुनाव लड़ने की इच्छुक है। राधेश्याम को पार्टी में शामिल करने की अटकलें भी काफी दिनो से चलती रहीं, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। वीरवार को प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, महामंत्री सुरिन्द्र सिंह बगे के पिपल ने बताया कि टिकट देने का काम पार्टी हाईकमान के पास है।

उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में भाजपा ने पार्टी से सम्बन्धित प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की, उनमें भी पार्टी प्रत्याशी खड़े करेगी और इस संबंध में विमर्श जारी है।

उधर अकाली दल बादल के हर वार्ड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को बाहर से समर्थन देने की प्रबल संभावना है।

अकाली दल छोड़ भाजपाई बने हैं जोरा सिंह संधू

भाजपाने एक अन्य अकाली पार्षद को पार्टी में शामिल करने की आैपचारिक घोषणा की है। एक कैबिनेट मंत्री के खास जाने जाते जोरा सिंह संधू भी अकाली दल को बॉय-बॉय कह भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर तीन से समर्थन देने की घोषणा की है। जोरा सिंह ने बताया कि अकाली दल में कुछ लोगों द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है, भाजपा की नीतियों को देखते हुए उन्होंने अपनी इच्छा से पार्टी ज्वाइन की है।

कांग्रेसियों ने अभी तक नहीं उ