- Hindi News
- फिरोजपुर प्रेस क्लब ने मनाया पहला स्थापना दिवस
फिरोजपुर प्रेस क्लब ने मनाया पहला स्थापना दिवस
प्रेसक्लब फिरोजपुर ने अपना पहला स्थापना दिवस वीरवार सुबह क्लब परिसर में रक्तदान कैंप के रूप में मनाया गया। डीसी डीपीएस खरबंदा और एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने संयुक्त रूप से कैंप का उद्घाटन किया। दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस मीडिया को जहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। वहीं फिरोजपुर की प्रेस समाजसेवा एवं प्रशासन के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग देती है। स्थापना दिवस बिना किसी तड़क भड़क के रक्तदान कर मनाना वाकई एक सराहनीय कार्य है और इसके लिए क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं। कैंप में पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कैंप में डीएसपी हेडक्वार्टर विभोर शर्मा, डीएसपी गुरुहरसहाय बलजीत सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव अशोक बहल विशेष अतिथि बनकर पहुंचे। अध्यक्ष परमिन्द्र सिंह थिंद, पदाधिकारियों जेएस कुमार, राजेन्द्र मल्होत्रा, जसविन्द्र सिंह संधू, परमजीत कौर सोढ़ी, सुखदेव गुरेजा एवं सभी सदस्यों ने अतिथिगण को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसएसपी हरदयाल सिंह मान को सम्मानित करते क्लब पदाधिकारी सदस्य।