पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमिनार में बच्चों के साथ माता पिता को भी बुलाएं

सेमिनार में बच्चों के साथ माता-पिता को भी बुलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपी बोले-बुराइयों के खात्मे को पब्लिक का साथ जरूरी है

भास्करन्यूज | फिरोजपुर

जिलेके थानों में स्थापित सांझ केन्द्रों की सांझ कमेटियों के साथ एसएसपी सुखवंत सिंह गिल्ल ने शनिवार को विशेष मीटिंग की।

गिल्ल ने बताया कि इस दौरान सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों, ट्रैफिक नियमों की पालना संबंधी नियमाें को लागू करवाने के लिए पुलिस एवं पब्लिक के सहयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए। कमेटी सदस्यों ने कहा कि स्कूलों कॉलेजों में जो सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

वहां बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाए और उन्हें बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करने की अपील की जाए।

ट्रैफिक पुलिस के काम में राजनैतिक दखलअंदाजी बंद करने की राय दी गई।

एसएसपी ने कहा कि इन सभी सुझावों को लागू करने की कोशिश की जाएगी। मीटिंग में एसआई नवीन कुमार, गुरजीत सिंह, समाजसेवी ऊषा चोपड़ा, अशोक बहल, बलविन्द्र सिंह गोगिया इत्यादि शामिल हुए।

कमेटी के लोगों ने कहा