पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन ने थाने के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन की दी धमकी

संगठन ने थाने के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन की दी धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूरवेेेेलफेयर सभा और दलित वेेलफेयर सभा की मीटिंग भारत नगर में सोमवार को हुई। जिसमें फिरोजशाह में कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा जीवन सिंह के प्रकाशोत्सव के संबंध में लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वालों की निंदा की गई। वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के मुख्य संचालक बाबा हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा जीवन सिंह के प्रकाशोत्सव संबंधी सोसाइटी ने बस स्टैंड पर 3 सितम्बर को फ्लैक्स बोर्ड लगवाया था। उन्हाेंने आरोप लगाए कि इस बोर्ड को किन्हीं शरारती तत्वों ने 6 सितम्बर की रात में फाड़ डाला और बोर्ड पर लगी कई लोगों फोटो पर काली स्याही लगा दी गई। हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने थाना घल्लखुर्द में शिकायत दी है और दलित वेेलफेयर सभा के अध्यक्ष बगा सिंह के साथ मिलकर डीसी डीपीएस खरबंदा को पूरे मामले से अवगत करवाया है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि पूरा मामला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के ध्यान में होने के बावजूद पुलिस ने किसी पर मामला दर्ज नहीं किया। अगर पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव ना हुआ तो दलित वेलफेयर सभा और समूह मजदूर वेलफेयर सभा द्वारा सहयोगी संगठनों को साथ ले मंगलवार, 16 सितम्बर को पुलिस स्टेशन घल्लखुर्द के समक्ष रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।

अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ेे हुए बोर्ड को दिखाते हरजिन्द्र सिंह एवं बगा सिंह हरजिन्द्र सिंह।