- Hindi News
- जिला कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए उपाध्यक्ष और महासचिव
जिला कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए उपाध्यक्ष और महासचिव
फिरोजपुर | जिलाकांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चमकौर सिंह ढींडसा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन में सोमवार को मीटिंग हुई। ढींडसा ने बताया कि इस मीटिंग के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पहली सूची में जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्षों, महासचिवों एवं सचिवों की नियुक्तियां की गई हैं। इसके पश्चात विभिन्न मोर्चों का गठन किया जाएगा।
किसेक्या पद मिला : ढींडसाने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी में अजय जोशी, सुखराज सिंह खाई, अशोक गुप्ता, अजीत सिंह, लालो हांडा, राजिन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष, मंगत राम, बलविन्द्र सिंह, डाॅ कमल कांत धवन, इन्द्र कुमार हांडा, सुखचैन सिंह बारेके, गुरबाज सिंह दुलचीके, जस्स खाई को महासचिव नियुक्त किया गया है। सचिवों में त्रिलोक पॉयलट, धरमिन्द्र बब्बू, कमल कुमार वीरू, रेशम सिंह हजारेवाला, तरसेम सिंह कटोरा, किक्कर सिंह पल्ला, रणजीत सिंह नागपाल, हरी ओम धवन, निशान सिंह बस्ती राम लाल, चरण सिंह रामूवालिया, दर्शन सिंह बगू, भाग सिंह आसल, लछमन सिंह बगेके खुर्द, निर्मल सिंह बगेके, ईकबाल सिंह विर्क, गुरमीत सिंह घंटी, मास्टर सुरजीत सिंह, ईकबाल सिंह गैंदर, पूर्ण सिंह पीर इस्माइल खां, मक्खन सिंह गटि्टयां, दयाल सिंह चांदीवाला, विपुल मित्तल, रजनीश सोढ़ी, पाल सिंह, गुरमीत सिंह, सत्या रानी, डाॅ बगीचा सिंह चांदीवाला, बलवीर सिंह गट्टी राजोके, जीत सिंह मीरा शाह नूर, शेर सिंह रूकनेवाला, शाम लाल के नाम शामिल किए गए हैं।